दुर्ग के रानीतराई थाना क्षेत्र के घोरारी गांव में लंबे समय कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर आबकरी विभाग ने टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की गई, जहां से बड़ी मात्रा में महुआ शराब और महुआ लहन जब्त किया है।

घोरारी गांव में लंबे समय से कच्ची शराब बनाने का कार्य किया जा रहा था, जहां लगातार कार्रवाई करने के बाद भी वहां के ग्रामीण लोग कच्ची शराब का धंधा कर रहे हैं। जिसकी सूचना मिलने पर आबकारी विभाग के उपयुक्त जीके भगत और सहायक आयुक्त सीआर साहू के निर्देश पर एक टीम बनाकर घोरारी गांव छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी टीम को देखकर मौके से खेत के रास्ते भागने में सफल रहे, लेकिन टीम को मौके से 200 लीटर कच्ची शराब, 4 हजार किलोग्राम महुआ लहन समेत कच्ची शराब बनाने में उपयोग करने वाले सामग्री बरामद की है। वहीं, आबकारी विभाग को टीम ने मौके पर 15 भट्टियों को भी नष्ट किया गया है। जब्त सामान की अनुमानित कीमत 2 लाख 30 हजार बताई जा रही है।